महराजगंज में फिर कलेक्ट्रेट पर धरना देकर गरजे लेखपाल

महराजगंज में फिर कलेक्ट्रेट पर धरना देकर गरजे लेखपाल


महराजगंज में लेखपालों का धरना फिर से जिला मुख्यालय पर शुरू हो गया है। लेखपालों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट भवन के सामने धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रशासन की सख्ती के बाद लेखपाल मंगलवार को जिला परिषद के गांधी पार्क में धरना दिए थे। लेकिन बुधवार को फिर से जिला मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया। 


जिलाध्यक्ष गजेंद्र भारती ने कहा कि लेखपाल संघ कई वर्षों से अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। लेकिन शासन-प्रशासन मांगों को अमल में नहीं ला रही है। ऐसे लेकिन लेखपाल झुकने वाले नहीं हैं। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लेखपालों को डराया धमकाया जा रहा है। कई तरह की कार्रवाई करके आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। सभी एकजुट होकर आवाज बुलंद करें। सरकार को मांग माननी ही पड़ेगी।


जिलामंत्री श्रीभगवान ने कहा कि एसीपी विसंगति दूर करने, वेतन उच्चीकरण, पेंशन विसंगति समेत कई मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। मांग नहीं माने जाने पर लखनऊ में धरना दिया जाएगा। लेखपालों पर शासन प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इससे डगमगाने की जरूरत नहीं है।


सदर अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि कम संसाधन में लेखपालों का अधिक बेहतर करने की अपेक्षा की जा रही है। यदि सरकार मांगों को मान ले तो तेजी के साथ कार्य होंगे। सदर तहसील के पूर्व अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी ने कहा कि लेखपालों को इस लड़ाई में एकता का परिचय देना होगा। जब तक मांग नहीं मानी जाएगी लड़ाई जारी रहेगी। फरेंदा अध्यक्ष कृष्णमोहन यादव ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है