स्कूल जा रही मासूम को अगवा कर दुष्कर्म

स्कूल जा रही मासूम को अगवा कर दुष्कर्म


ड़हलगंज क्षेत्र में स्कूल जा रही तीन साल की बच्ची को अगवा कर 50 साल के वहशी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना प्रकाश में आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।


बड़हलगंज इलाके के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर को मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन साल की बच्ची अपने ननिहाल में रहकर कक्षा एक में पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार को वह स्कूल गई थी। दोपहर की छुट्टी में खाना खाने घर आई थी। इंटरवल के बाद घर से स्कूल जाते समय गांव का श्रवण निषाद ने बच्ची को अकेला पाकर रास्ते से अगवा कर लिया और 50 मीटर की दूरी गेहूं के एक खेत में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।


घटना की जानकारी पाकर पुलिस और स्कूल प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मासूम को अचेतावस्था में आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। होश में आने के बाद बच्ची ने आरोपित का नाम बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पत्नी की मौत हो चुकी है, उसके बच्चे नहीं हैं।


बेटी की तरह भांजी को पाल रहे थे मामा


बच्ची अपने मामा के घर रहती है। उसके मामा के पास कोई संतान नहीं होने पर उन्होंने अपनी भांजी को ही अपना लिया है। कुछ दिनों पहले ही बच्ची की मां भी मायके आई है। शुक्रवार की सुबह मासूम गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गई थी। दोपहर में लंच हुआ और खाना खाने के लिए घर चली गई। घर से स्कूल की दूरी महज 100 मीटर ही है। मासूम खाना खाने के बाद जैसे ही घर से स्कूल के लिए निकली कि घात लगाकर रास्ते में खड़े श्रवण निषाद उसे अगवा कर लिया।


स्कूल के 50 मीटर दूरी पर घटना


वहशी ने स्कूल से महज 50 मीटर की ही दूरी पर स्थित गेहूं के एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान मासूम बेहोश हो गई। श्रवण मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद कुछ लोगों ने बच्ची को खेत में बेहोश देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जानकारी पाकर बच्ची के परिवारीजनों के साथ ही गांव के लोग व स्कूल प्रशासन के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गये।